फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में एक भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ट के हवलदार महिंद्र सिंह ने अपराध शाखा एक की सहायता से एक भगोडे़ अपराधी भादसौ जिला करनाल वासी रमन कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि रमन कुमार के खिलाफ साल 2013 में थाना लाडवा में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में रमन कुमार की गिरफ्तारी बकाया थी, जिस पर पुलिस ने बार-बार दबिश दी लेकिन यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचता रहा। जिसे अदालत से 13 जुलाई 2015 को भगोड़ा घोषित कर दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विदेश आयरलैंड चला गया था। भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ट के हवलदार महेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि भगोड़ा अपराधी रमन कुमार अपने घर पर आया हुआ है। महेंद्र सिंह ने अपराध शाखा एक की सहायता से आरोपी रमन कुमार को उसके घर से काबू करके अदालत में पेश किया। जिसे अदालत के आदेशानुसार जिला कारागार में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें