कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने बुधवार को 16 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा शाखा ने मई 2019 में आयोजित हुई एमएससी गणित वार्षिक परीक्षा, एमएससी केमिस्ट्री चतुर्थ सेमेस्टर, बीटेक ईसीई 8वां सेमेस्टर, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग आठवां सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक तीसरा सेमेस्टर स्पेशल, बीटेक सीएसई 8वां सेमेस्टर, एमए संस्कृत फाइनल, एलएलएम चतुर्थ सेेमेस्टर, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी तीसरा सेमेस्टर स्पेशल, एमएससी बायो केमिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमए संस्कृत प्रिवियस, एमकॉम फाइनल रिअपीयर तथा एमएससी बायो-केमिस्ट्री तीसरा सेमेस्टर स्पेशल तथा जुलाई 2019 में हुई एमएससी अप्लाइड जियोलाजी तीसरा सेमेस्टर स्पेशल, एमएससी गणित तीसरा सेमेस्टर स्पेशल नान सीबीसीएस तथा एमएएससी कंप्यूटर साइंस साफ्टवेयर तीसरा सेमेस्टर नान सीबीसीएस परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है।