फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल विस्तार की मंजूरी बड़ा तोहफा : झीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दमदमा साहिब तलवंडी साबो बठिंडा तक रेल संपर्क को मंजूरी दिए जाने का हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने स्वागत किया है। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला सिख संगत के लिए एक अनमोल तोहफा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिख पंथ के पांच तख्त साहिबान में से चार तख्त साहिबान तक रेल संपर्क पहले से ही था और तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो तक अभी तक रेल संपर्क नहीं हो पाया था। अब रेल मंत्रालय ने तख्त श्री दमदमा साहिब तक रेल संपर्क को दी मंजूरी दे दी है।
उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा तख्त श्री दमदमा साहिब की पवित्र भूमि तलवंडी साबो तक रेल संपर्क को मंजूरी दिए जाने से सिख संगत के साथ-साथ अन्य यात्रियों को इसका बहुत ही लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें