कुरुक्षेत्र। नियुक्तिपत्र मिलने के बाद उत्साह दिखाते कांग्रेस के नए पदाधिकारी व साथ में जिलाध
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस की ओर से नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है और इस कार्यकर्ता रूपी रीढ़ को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा ताकि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों को जन जन पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि चुनाव हो या जनहित के मुद्दे, पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता ही करते हैं। बूथ स्तर से लेकर गांव-शहर तक संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की मेहनत सबसे अहम होती है।