फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमएससी गणित की 150 सीटों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में दाखिला के प्रक्रिया 24 मई से जारी है, जिसमें विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एमएससी गणित प्रोग्राम में 150 सीटों पर इच्छुक विद्यार्थी कुवि वेबसाइट या आईयूएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा द्विवर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स व पीएचडी कोर्स चलाए जा रहे हैं। एमएससी गणित करने के पश्चात शोध तथा शिक्षण में अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1961 से अस्तित्व में आने वाले गणित विभाग ने प्योर और एप्लाइड गणित के क्षेत्र में अनुसंधान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है। वर्तमान में गणित के विद्यार्थी इंश्योरेंस, डाटा साइंस, फाइनेंशियल क्षेत्र, बायो मैकेनिक्स, स्पेस साइंस और कंप्यूटर विज्ञान सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़कर योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग से उत्तीर्ण होने के बाद छात्रों का प्लेसमेंट बहुत ही संतोषजनक रहा है। कई प्रतिभावान छात्र विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सहायक प्रोफेसर बन गए हैं। कुछ छात्रों का चयन अनुसंधान संगठनों में वैज्ञानिकों के रूप में समाहित पदों के लिए भी हुआ है। इसके अतिरिक्त बहुत अधिक संख्या में शिक्षण विभाग में पीजीटी तथा प्राचार्य के पदों पर काम कर रहें हैं।
विज्ञापन



विभाग में यह हैं सुविधाएं
विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि विभाग में एमएससी के विद्यार्थियों के लिए दो कंप्यूटिंग लैब हैं। शोधार्थियों के लिए अलग से एक कंप्यूटर शोध प्रयोगशाला है और पुस्तकों व शोध पत्रिकाओं से भंडारित एक पुस्तकालय भी है। इसी के साथ विभाग का अपना भी प्लेसमेंट सेल है। गणित विभाग के सभी पाठ्यक्रम शिक्षा जगत एवं उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को रोजगार मिलने में आसानी हो सके।

कुरुक्षेत्र। विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें