कुरुक्षेत्र।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब इन पुरस्कारों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए अब 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में पिछले दो सालों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष तक की हो, को वर्ष 2024 के जनवरी माह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में बांटा गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि एवं एक मैडल सहित प्रशस्ति पत्र का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संवाद