कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र ने बेसिक कंप्यूटर, वेब डिजाइनिंग और टैली कोर्स में प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 तक आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 14 से 31 के बीच फीस जमा करवा सकते हैं। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इन कोर्सों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर, उसे भरकर ईमेल पर भेजना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की कक्षाएं 1 सितंबर से आरंभ होंगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि केंद्र ने स्वास्तिक इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, रोहतक के सहयोग से टैली पाठ्यक्रम को फिर से शुरू किया है। यह संस्थान टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत स्थानीय भागीदार है। कोर्स में टैली प्राइम, रेंट एमयूएल और 35 घंटे की अवधि के सर्टिफिकेशन कोर्स शामिल हैं। इसमें टैली एसेंशियल लेवल एक, दो और तीन की पढ़ाई करवाई जाएगी।