फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएससी मल्टीमीडिया में प्रवेश के लिए आवेदन कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई। मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएससी मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में मीडिया, वीडियो प्रोडक्शन, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, एनीमेशन, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, फोटोग्राफी तथा आधुनिक संचार तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी संकाय से बारहवीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। आईएमसी एंड एमटी में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक मीडिया लैब, आधुनिक सॉफ्टवेयर एवं उपकरणों के साथ प्रशिक्षण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा उद्योग जगत से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया एवं डिजिटल उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें