फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन 10 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना के तहत, टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान 12 महीने तक हर महीने पांच हजार की राशि दी जाएगी। इंटर्नशिप में शामिल होने के बाद प्रत्येक इंटर्न को भारत सरकार द्वारा छह हजार राशि का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इसके लिए पात्र प्रार्थी इंटर्नशिप योजना के ऑफिशियल पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रार्थी की वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए योग्य प्रार्थी 10 नवंबर तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें