फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में पंडित जसराज एक्सीलेंस हरियाणा अवार्ड से सम्मानित हुए अनूप जलोटा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनूप जलोटा को पंडित जसराज एक्सीलेंस हरियाणा अवार्ड से सम्मानित करते हुए कुलपति सचद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शनिवार देर रात को समापन हुआ। इसमें प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा को पंडित जसराज एक्सीलेंस हरियाणा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, अभिनेत्री अमिता नांगिया, अवतार गिल समेत अभिनेताओं, कलाकारों और फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत में एसडी कॉलेज महाविद्यालय पानीपत के विद्यार्थियों ने हरियाणा लूर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद मासूम शर्मा ने ऑडिटोरियम में आए छात्र-छात्राओं के लिए प्रस्तुति दी।

समारोह में मंच का संचालन डॉ. आबिद अली ने किया। मास कम्युनिकेशन विभाग की मीडिया टीम सिमरन, साक्षी, तेजवीर, रिया, जश्न और साहिल के साथ एनएसएस टीम, फिन स्टूडियो के सदस्य और अन्य मीडिया प्रतिनिधियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

अगले साल नेपाल की 20 फिल्में होंगी प्रदर्शित
महोत्सव के आखिरी दिन कार्यक्रम में नेपाल से आए निर्देशक डाबी क्षेत्री और सह निर्देशक सविता भारती ने कहा कि नेपाल की ओर से 20 से अधिक नेपाली फिल्में अगले साल होने वाले हरियाणा फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें