लाडवा। डीएसपी रणधीर सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से डॉग स्क्वॉड के साथ बपदा रोड़ सहित कई स्थानों पर छापा मारा गया। पुलिस टीम को बपदा रोड़ पर एक मकान में नशीला पदार्थ बेचने की शिकायतें मिल रही थी।
छानबीन के दौरान टीम को कोई संदिग्ध चीज तो नहीं मिली जिससे टीम की ओर से मकान मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सतविंदर सिंह ने बताया कि टीम की ओर से समय-समय पर संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई। वहीं डीएसपी रणधीर सिंह ने कहा कि नशा बेचना व खरीदना दोनों अपराध है। नशीला पदार्थ बेचने वाले की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।