फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए : भाकियू

विज्ञापन
लाडवा। प्रदर्शन के दौरान मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला जड़ते किसान। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक मार्केट कमेटी लाडवा में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामधारी सिंह भूरा ने की।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष जाहिर करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला जड़ दिया। वहीं मांगों के लिए उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसान यूनियन के जिला प्रधान रामधारी भूरा ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों पर पोर्टल के नाम पर नए कानून थोपे जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का जे फार्म कट गया है, उनका भुगतान तुरंत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठान वाली शर्त को भी वापस लिया जाए और किसानों के खाते में बिना शर्त भुगतान किया जाए। इस अवसर पर राम कुमार खैरा, सलिंद्र कुमार, बलजीत जैनपुर, अंग्रेज गुर्जर राजिंद्र सैनी, राजेश खाकट, संदीप बरहान, लवली बपदी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

लाडवा। प्रदर्शन के दौरान मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला जड़ते किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें