फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशनूर, कुलदीप और गुरवीर सिंह प्रथम

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। सिख मिशन हरियाणा द्वारा राज्य के विभिन्न स्कूलों में चलाए जा रहे धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह समारोह निकटवर्ती गांव मांडी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल अकाल अकेडमी में संपन्न हुआ। सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंशनूर सिंह, कुलदीप सिंह और गुरवीर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया और शगनप्रीत कौर, हरलीन कौर व सिमरन कौर दूसरे स्थान पर रही। इन मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार स्वरूप पदक प्रदान किए गए। प्रिंसिपल अनुज तंवर ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है और बच्चों के नैतिक, धार्मिक और मानसिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब की ओर से किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य सिख इतिहास, गुरमत विचारधारा तथा धार्मिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और बच्चों में आध्यात्मिकता व नैतिकता के प्रति रुचि पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें