फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फनी गेम विथ बैलून में अंश और अखिल प्रथम

Sun, 16 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करने के दौरान मुख्याति​थि व अन्य सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में दो दिवसीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिताओं में नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सरी से पहली तक फनी गेम विथ बैलून में अंश व अखिल ने प्रथम, रानी व इशा ने द्वितीय तथा आदिया व रागिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में महक प्रथम, मुस्कान द्वितीय और अस्मिता तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की दौड़ में शरद प्रथम, वंशिका द्वितीय और दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी व तीसरी कक्षा की बाधा दौड़ में तीसरी कक्षा के शिवाय ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और दूसरी कक्षा के राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ऑब्सटेकल रेस में तीसरी कक्षा के शिवाय प्रथम, दूसरी के अभिजीत द्वितीय और तीसरी की शिवानी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की ऑब्सटेकल रेस में आठवीं कक्षा की नंदिता प्रथम, सातवीं के सौरव द्वितीय और छठी के अंश तृतीय स्थान पर रहे। बॉथ लेग रेस में आशीष-हरजोत की टीम प्रथम, मोक्ष-रोहतास की टीम द्वितीय और देव-शुभमन की टीम तृतीय स्थान पर रहे। सैक रेस में नंदिता ने प्रथम, अंश ने द्वितीय और यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं और 10वीं कक्षा की थ्री लैग रेस में हिमांशु-सूरज की टीम प्रथम, तेजस-विश्वास की टीम द्वितीय और वंदना-कृतिका की टीम तृतीय स्थान पर रहे। जबकि ऑब्सटेकल रेस में सरवन कुमार प्रथम, कर्ण द्वितीय और सचिन तृतीय रहे। लड़कियों की थ्री लैग रेस में वंदना-कृतिका की टीम (नौवीं) प्रथम, रिया-दिया (10वीं) की टीम द्वितीय और दाक्षी-चांदनी (10वीं) की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। 11वीं व 12वीं कक्षा के शॉट पुट मुकाबले में मुकेश प्रथम, कपिल द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे।



समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसएचओ बलजीत सिंह (थाना कृष्णा गेट) ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य बलदेव राज सैनी ने विजेता विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें