फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में विकसित हुआ एक और नया सेक्टर, रिहायशी प्लाॅट आवंटन के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के अर्बन एरिया में आशियाना बनाने का सपना अब आसानी से साकार हो सकेगा। इसके लिए सेक्टर आठ के समक्ष उमरी रोड पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एचएसवीपी द्वारा सेक्टर 28 विकसित किया जा रहा है। यहां अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसमें सड़कों से लेकर सीवरेज व बिजली व्यवस्था की तैयारी भी जोरों पर है। यही नहीं सेक्टर 30 में भी वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर भी प्लाॅट काटे जाने हैं। एचएसवीपी के इस कदम से लोगों में भी खुशी दिखाई दे रही है तो वहीं आसपास के एरिया में भी ये सेक्टर विकसित होने से जमीन के रेट में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से शहर को पिपली से थर्ड गेट व 100 फुटा रोड के बाद उमरी रोड ही मुख्य तौर पर जोड़ता है। उमरी चौक के साथ ही सेक्टर 30 है तो इसी रोड पर एक ओर सेक्टर आठ स्थित है। इसके समक्ष अनेक वर्षों से करीब 15 एकड़ जमीन सेक्टर 28 के तौर पर एचएसवीपी की खाली पड़ी थी। हालांकि कई वर्षों पहले इसी एरिया में पॉवर ग्रिड कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया था। अब इसी खाली जमीन पर विभाग ने सेक्टर विकसित करने का कार्य जोरों से किया हुआ है।



पार्क व मार्केट भी होगी

विभाग के अधिकारियों की मानें तो प्राथमिक तौर पर इस एरिया में जहां पार्क भी बनाया जाएगा वहीं मार्केट भी होगी। इसी जमीन पर उमरी रोड से गांव पलवल को जोड़ने वाली सड़क के साथ पावर हाउस भी तैयार कर लिया गया है, जिसका निर्माण अंतिम चरण में है। इस क्षेत्र में यह सेक्टर विकसित होने से आसपास के लोगों को भी बड़ा फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन




अब शहर में होंगे 11 सेक्टर

28 सेक्टर भी विकसित होे जाने पर शहर में सेक्टरों की संख्या 11 तक पहुंच जाएगी। अभी तक सेक्टर दो, तीन, चार, पांच, सात, आठ, 10, 13, 17 व 30 ही विकसित किए जा सके हैं। वहीं पिहोवा व शाहाबाद में भी एक-एक सेक्टर है। उधर सेक्टर 30 में भी कई एकड़ जमीन वर्षों से खाली पड़ी है, इस पर भी प्लाॅट काटे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।





सेक्टर एरिया को विकसित कर रहा विभाग : ईशम सिंह

एचएसवीपी के अधिकारी ईशम सिंह का कहना है कि इस सेक्टर को विकसित करने का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद इसके प्लॉट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें