फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई में दाखिले का एक और मौका, अब 15 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने से चूक गए विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जुलाई कर दी है। इसके बाद विद्यार्थी निर्धारित ट्रेड और संस्थान का चयन भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड की चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। तय तिथि के बाद यह मौका नहीं मिलेगा
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन के समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आरक्षण व हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), फैमिली आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी साथ लाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न चरणों में मेरिट सूची और सीट आवंटन की जानकारी विभाग की प्रवेश वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से पोर्टल देखते रहें और 15 जुलाई तक अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें