फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन लाख रुपये छीनने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने धोखाधड़ी से तीन लाख रुपये छीनने के मामले में नरेश उर्फ काला निवासी अगोंध जिला कैथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक दिसंबर 2021 को बलिवंद्र सिंह निवासी हरीगढ़ जिला पटियाला, पंजाब ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई गत पांच दिसंबर 2021 को प्रवीन उर्फ डिंपल, धर्मबीर व अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया था। गत 11 जून 2022 को पुलिस टीम ने आरोपी राम सिंह निवासी कशीमपुर जिला फतेहाबाद व अशोक वासी सच्चा खेडा जिला जींद को गिरफ्तार किया था। गत 25 जुलाई 2022 को पुलिस टीम ने मामले में शामिल दो अन्य आरोपी नरेश कुमार व सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गत 17 मई को अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने धोखाधड़ी तीन लाख रुपये छीनने के मामले में नरेश उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शाहबाद अनाज मंडी से चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने अनाज मंडी से सरसों, तेल व चावल चोरी करने के आरोप में दिलेर सिंह, गोविंद उर्फ गोबिंदा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा व मोहित उर्फ लाडी निवासी शाहाबाद को गिरफ्तार किया है। उनसे 16 कट्टे सरसों नौ टीन सरसों का तेल व मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत 10 मई को पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि उसकी अनाजमंडी में दुकान है। गत 9-10 मई की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान से करीब 70 कट्टे सरसों, 17 टीन सरसों तेल व करीब 300 किलो बासमती चावल और एक पंखे की मोटर चोरी कर ली थी, जिसकी शिकायत पर थाना में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक द्वारा की गई थी। गत 17 मई को पुलिस ने उक्त आरोप में दिलेर सिंह, गोविंद उर्फ गोबिंदा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा व मोहित उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया।



नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी दो दिन की रिमांड पर
पिहोवा। पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी अमृतपाल सिंह निवासी नीलोखेडी जिला करनाल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में खजान सिंह ने बताया कि वह किसी काम से जिला सेशन कोर्ट गया था। वहां पर उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जिसने बताया कि उसकी काफी अच्छी जान पहचान है। वह उसके लड़के की नौकरी चंडीगढ़ कोर्ट में लगवा देगा, जिसके लिए उसको पांच लाख रुपये व कागजात देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपी को 1.50 लाख रुपये व कागजात दे दिए लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद जब उसने उनका कोई काम न किया तो पूछने पर वह बोला कि जल्द ही काम करवा देगा। अब तक उसने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपये वापस कर रहा है, जिसकी शिकायत पर थाना में मामला मामला दर्ज करके जांच की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन



विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी करने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गुरविंद्र सिंह निवासी कमालपुर जिला रूपनगर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि गत 20 जनवरी को मनोज कुमार निवासी मुंदडी जिला कैथल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने एक दोस्त के बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने सेक्टर-22 चंडीगढ़ में एक एजेंट से संपर्क किया, जो विदेश भेजने का काम करता है। विदेश भेजने के लिए उनके बीच 20 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने के बारे में बात तय हुई। उसके बाद उसने आरोपी द्वारा दिए गए खातों में अलग-अलग तारीखों में करीब 16 लाख रुपये जमा करवा दिए। गत 21 मार्च 24 को आरोपी ने बेटे को जकार्ता भेज दिया और बोला कि कुछ समय बाद ऑस्ट्रेलिया भेज देगा लेकिन काफी समय जकार्ता रहने के बाद लड़का भारत वापस आ गया। जब उसने ऑफिस में जाकर पूछा तो आरोपी ने कहा कि उसके बेटे को वह दोबारा से भेज देगा, लेकिन उसने उसके बेटे को दोबारा विदेश नहीं भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। इस मामले में 17 मई को पुलिस टीम ने आरोपी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।


विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में राकेश रिक्खी वासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मार्च को सुखचैन सिंह निवासी मामू माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने एक एजेंट से संपर्क किया जो विदेश भेजने का काम करता है। कनाडा भेजने के लिए उनके बीच 13 लाख 80 हजार रुपये में बात तय हुई। उसके बाद उसने गत 26 दिसंबर 23 को उसने आरोपी द्वारा दिए गए खाते में बकाया 13 लाख 50 हजार जमा करा दिए। कुछ समय बीत जाने के बाद उसने ऑफिस जाकर देखा तो ऑफिस बंद मिला तथा फोन भी स्विच ऑफ था। उसको पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, जिसकी शिकायत पर थाना शाहाबाद में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई, जिसके चलते आरोपी राकेश रिक्खी वासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें