फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल के छात्र का अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमृत रंजन को प्रोत्साहित करते निदेशक व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 11वीं मेडिकल संकाय के छात्र अमृत रंजन का राष्ट्रीय अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन हुआ है।
विज्ञापन

अमृत ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गुरुकुल का नाम रोशन किया है। मैदान पर उनके असाधारण कौशल, लगन और खेल भावना ने पूरे सीजन के दौरान कोच और चयनकर्ताओं को लगातार प्रभावित किया है।
विज्ञापन


गुरुकुल निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार और प्राचार्य सूबे प्रताप ने अमृत रंजन को राष्ट्रीय टूर्नामेंट में चयन पर बधाई दी। गुरुकुल के संरक्षक व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अंडर-17 टीम के लिए चुने गए गुरुकुल के छात्र को शुभकामनाएं दीं। निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पानीपत में आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर के युवा खिलाड़ी शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। अमृत का चयन न केवल उनके लिए बल्कि विद्यालय के खेल विभाग के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग और स्टाफ ने अमृत की उपलब्धि पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें