कुरुक्षेत्र। सेक्टर चार स्थित उमेश्वर महादेव मंदिर में रविवार सायं मासिक श्री श्याम संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन से पूर्व सेक्टर चार के कम्यूनिटी सेंटर में सुबह जनकल्याणार्थ प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा ने किया, जिसमें 24 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। आयोजन मंडल सदस्य योगेश भाटिया और मनीष वर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह श्री श्याम का संकीर्तन किया जाता है जिसमें सेक्टरवासियों का सहयोग रहता है।
शिविर में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल की ब्लड बैंक टीम जिसमें नर्सिंग आफिसर गुरजिंदर कौर, ब्लड बैंक काउंसलर सुमित कुमार, सीटीओ सुरेंद्र कुमार व जसबीर और एलडी बलकार ने 24 यूनिट रक्त एकत्र किया। रक्तदान शिविर आयोजिक मीतू वर्मा, योगेश भाटिया, अजय गोस्वामी, मनीष वर्मा, दीपक शर्मा हथीरा एडवोकेट, श्याम वर्मा,मोहिंदर पाल गर्ग, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर चार के अध्यक्ष सुरिंदर पाल, रमेश गिरधर, प्रदीप झाम्ब और महेंद्र राणा ने मुख्यातिथि सुभाष सुधा का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। सभी रक्तदानियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
वहीं सांयकाल मंदिर में संकीर्तन के दौरान गायक रवि राजन ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिसमें सभी श्याम भक्त मदमस्त होकर झूम उठे। कार्यक्रम में चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में माथा टेका। संकीर्तन के दौरान सुनाए गए भजन खाटू वाले सांवरे हम हैं तेरे बावरे.......,कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आनौ है..., किसने सजाया खाटू वाले को..., तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे..., लुटा दिया भंडार खाटू वाले ने और किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार इत्यादि भजनों पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और कम्यूनिटी सेंटर में ही विशाल भंडारा हुआ। श्री श्याम आरती में पुजारी सुशील भारद्वाज,रमन शर्मा,अरुण बग्गा,रविंद्र शर्मा,संजय शर्मा,रामपाल मेहला,दीपक दीक्षित,अजय गोस्वामी,राकेश वर्मा,विपिन गुम्बर,अंकित,हर्ष वर्मा और राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।