फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल मेरे बड़े भाई, मैं उनकी बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा

Thu, 29 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले खुद को प्रदेश का अगला सीएम प्रोजेक्ट करने के पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर सांसद राजकुमार सैनी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अनिल विज मेरे बड़े भाई है, अमैं उनकी बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हालांकि खुद को सीएम बनाने की बात पर उन्होंने इसे पिछड़ी जातियों की मंशा करार दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले हिसार मेें एक रैली में राजकुमार सैनी ने खुद को  अगला सीएम प्रोजेक्ट किया था। साथ ही इशारों ही इशारों में यह बात भी जता दी थी कि जरूरत पडने पर वह अलग दल भी बना सकते हैं। इस पर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बयान दिया था कि सैनी को अपने बारे में गलत फहमी हो गई हो तो पुनर्विचार कर ले। बुधवार को कुरुक्षेत्र में जब उनसे विज के बयान पर पूछा गया तो उनका कहना था कि अनिल विज मेेरे बड़े भाई हैं,  मैं उनकी बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन बैकवर्ड क्लास ने बीजेपी की सरकार बनाई है। बैकवर्ड क्लास के 90 फीसदी लोग एकजुट होकर सरकार लेकर आए हैं। और वह अब अपना नेतृत्व चाहते हैै तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें