कुरुक्षेत्र। मिलर्स व डीलर्स एसोसिएशन के कमेटी बनने के बाद पदाधिकारियों को फूल माला पहनाते हुए
- फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। राइस मिलर्स व डीलर्स एसोसिएशन ने शहर के एक निजी होटल में रविवार को बैठक कर दो वर्ष के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया। एसोसिएशन ने प्रधान पद के लिए लगातार तीसरी बार अनिल मित्तल पर भरोसा जताया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सुधीर मलान को महासचिव व संदीप गर्ग को कैशियर के रूप में चुना है। प्रधान अनिल मित्तल ने मिलर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का तीसरी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया।
मिलरों को भरोसा दिलवाया कि उनके सामने आ रही सभी समस्याओं को सरकार के सामने बुलंद आवाज के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलर आज भी कई समस्याओं के बीच अपना काम कर रहे हैं। मिलर पहले भी अपनी समस्या लेकर कई बार सरकार से मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ है। अब अगर समस्याओं का हल नहीं हुआ तो सभी मिलर मिलकर सरकार के समक्ष अपने आंदोलन को और मजबूत करेंगे। मित्तल ने कहा कि सरकार ने आढ़तियों को ही धान बैग सिलाई और लोडिंग का जिम्मा दिया है लेकिन यह काम मिलर कर रहे हैं। वह इसका भुगतान आढ़ती को किया जा रहा है। अब फैसला लिया है कि आढ़ती खुद ही यह कार्य कराएंगे। मिलर का जिम्मा मिलिंग और चावल डिलीवरी का है।
इस अवसर पर राम करण गर्ग, अशोक गोयल, राजीव सभरवाल, रिंकू खिदरपुरा, पवन कुमार, पंकज बजाज, वेद प्रकाश, तरुण सिंगला, बलविंदर सिंह, राजेन्द्र सिंगला, पवन जिन्दल, गौरव सिंगला, अंशुल गोयल, हर्ष सिंगला, दिनेश जैन, अभिषेक आदि मिलर्स उपस्थित रहे।