फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंडर-11 मुकाबलों में अनिल कुमार डीएवी स्कूल का दबदबा

Fri, 14 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। डीएवी स्कूल में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माइलाबाद। वर्ष 2026 की क्लस्टर व खंड स्तरीय अंडर-11 स्कूली क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल स्पर्धाओं में स्कूल ने शॉटपुट लड़कों, शॉटपुट लड़कियों, 400 मीटर लड़कियों, 200 मीटर लड़कियों और 400 मीटर लड़कों में प्रथम स्थान हासिल किया।

लंबी कूद लड़कों, 100 मीटर लड़काें और रेसलिंग में स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल प्रथम रहा जबकि अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर लड़कों में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल खेड़ी शहीदां प्रथम, स्प्रिंगडेल द्वितीय और अनिल कुमार डीएवी तृतीय रहा। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप सॉन्ग में अनिल कुमार डीएवी प्रथम जबकि ग्रुप डांस, सोलो डांस और फैंसी ड्रेस में स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में स्कूल के विद्यार्थियों ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो सिंगिंग में स्कूल ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान हासिल किए। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल भावना और रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें