कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि कैलाश सैनी। संवाद
कुरुक्षेत्र। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन पलवल कुरुक्षेत्र में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि कैलाश सैनी रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान इंचार्ज डॉ. प्रवीण ने बताया कि शॉट पुट प्रतियोगिता में आलोक ने पहला स्थान हासिल किया और राहुल ने दूसरा व अनुराग आचार्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अनिकेत प्रथम, कर्ण कुमार दूसरे और विवेकानंद तीसरे स्थान पर रहे। सेक में विवेकानंद ने पहला स्थान पाया और अनुराग आचार्य ने दूसरा तथा पुलकित व राजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग के शॉट पुट प्रतियोगिता में मांडवी सिंह प्रथम, रितिका दूसरे और गुरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में वंदना शर्मा पहले, तान्या दूसरे और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। सैक रेस में मुस्कान ने पहला, गुरप्रीत ने दूसरा और दामिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंकने में मांडवी सिंह ने पहला, दामिनी ने दूसरा और गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. रीता, डॉ. सुमन, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. सुमंत कुमार, तानिया गुप्ता, डॉ. सुमित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।