फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस्माईलाबाद में खरीद सुचारू न होने पर भड़के किसानों ने अनाजमंडी का गेट किया बंद

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर गेट बंद कर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद/शाहाबाद। धान खरीद सीजन शुरू होते ही अव्यवस्थाएं भी हावी होने लगी हैं। दूसरे दिन मंगलवार को भी खरीद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी जिसके चलते 10 अनाज मंडियों में खरीद नहीं हुई। वहीं बाकी मंडियों में भी महज 4588 एमटी खरीद की जा सकी। इस्माईलाबाद में खरीद सुचारू न होने पर किसान भड़क उठे और अनाजमंडी का गेट बंद कर जमकर रोष जताया। शाहाबाद में दूसरे दिन खरीद अधिकारी शाम सवा तीन बजे तक नहीं पहुंचे और जिला उपायुक्त दरबार में शिकायत की गई। मार्केट कमेटी अधिकारियों की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि पहले दिन भी यहां मंडी में खरीद के नाम पर औपचारिकता की गई।
विज्ञापन


इस्माईलाबाद में धान खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चम्मूं, जरनैल सिंह की अध्यक्षता अनाज मंडी के गेट को बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
किसानों के प्रदर्शन के बाद मार्केट कमेटी कार्यालय के अधिकारियों ने एक घंटे में खरीद का आश्वासन दिया जिसके बाद किसान शांत हुए। किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकार ने 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद के आदेश जारी किए थे। 22 सितंबर को खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के न पहुंचने से खरीद नहीं हो सकी थी लेकिन मंगलवार को भी धान खरीद के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे किसानों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का अनाज सूखा व साफ सुथरा है और सरकारी मापदंडों के अनुसार सही है लेकिन फिर भी उसकी खरीद नहीं हो रही है जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में करीब 25 हजार क्विंटल धान बिकवाली के लिए आया हुआ है और खुले आसमान के नीचे सरकारी खरीद का इंतजार कर रहा है। किसानों के प्रदर्शन के बाद एजेंसियों की ओर से केवल 130 क्विंटल धान की ही खरीद की गई है जो न के बराबर है।
मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह का कहना है कि मंडी में धान की आवक तेज है लेकिन पोर्टल पर किसानों का कोटा अभी नहीं दिख रहा है। इसके चलते 15 हजार क्विंटल के गेट पास कटे हैं। मंगलवार को धान खरीद का कार्य शुरू किया गया था जिसमें 130 क्विंटल की खरीद की गई है। जल्द ही सुचारू रूप से धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर गेट बंद कर प्रदर्शन करते किसान। संवाद

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर गेट बंद कर प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें