फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान की खरीद न होने से किसानों में पनपने लगा रोष, मौसम को लेकर बढ़ रही किसानों की चिंता

विज्ञापन
इस्माईलाबाद।अनाजमंडी में पहुंची धान। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में धान की आवक अब पूरे जोरों से शुरू हो चुकी है लेकिन धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से मंडी में धान के अंबार लगने शुरू हो चुके हैं। हालात ऐसे रहे तो आने वाले दिनों में अनाज मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं बचेगी, जिससे किसानों व आढ़तियों के लिए परेशानी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं धान खरीद में देरी होने से किसानों में रोष अब पनपने लगा है। किसानों के मुताबिक पहले प्रदेश सरकार की ओर से 23 सितंबर को धान खरीद की घोषणा की गई थी, लेकिन धान खरीद की तिथि को बढ़ाए जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम के खराब होने से बारिश होने से धान को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन


किसान राकेश, प्रदीप, मनदीप, तरसेम, दीप, राजेश ने बताया कि पहले 23 सितंबर से धान की खरीद का कार्य शुरू करने का एलान किया था। जिला प्रशासन तैयारियों में भी जुट गया था, लेकिन 23 सितंबर को खरीद शुरू होने से पहले ही एकदम मौके पर सरकार ने एक अक्तूबर से धान की खरीद करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इस समय धान की फसल खेतों में पककर तैयार खड़ी है, उधर मौसम भी आए दिन करवट बदल रहा है। इससे चिंता पिछले कई दिनों से बढ़ी हुई है। धान की कटाई के बाद जब अनाज मंडी में लेकर जाने पर खरीदारी न होने से भी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। जबकि धान सरकारी मानदंडों के अनुसार सूखा व साफ है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग रखी है कि जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू करी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें