फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्राम सभा मीटिंग में आंगनबाड़ी वर्कर ने पंच को थप्पड़ मारे

Thu, 30 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बिजड़पुर गांव ग्राम सभा की बैठक के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर ने एक पंच को दो से तीन थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक महिला थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। हालांकि पंच और महिला के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं तो फिलहाल वीडियो की पुष्टि भी नहीं हो पाई है।
पंच प्रीतपाल सिंह ने सरपंच पर पुरानी रंजिश में साजिश रचकर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रीतपाल का दावा है कि सरपंच और ग्राम सचिव तीन साल से गांव के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ डीसी, डीडीपीओ और बीडीओ को शिकायतें देने के कारण यह हमला करवाया गया। प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को ग्राम सभा की मीटिंग के लिए नोटिस देकर बुलाया गया था। वे सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचे, जहां सरपंच, ग्राम सचिव, दो सदस्य और तीन महिलाएं मौजूद रहीं। बैठक 40 मिनट लेट होने के कारण वे हस्ताक्षर करके जाने को तैयार हो गए। करीब 10 मिनट रुकने के बाद जब वे जा रहे थे, तभी आंगनबाड़ी वर्कर ने उनको दो तीन थप्पड़ मारे, दाढ़ी पकड़ी और पगड़ी उछालने की कोशिश की। उन्होंने खुद ही वीडियो रिकॉर्ड किया और तुरंत डायल 112 पर कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच जंटी कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मीटिंग में ऐसी कोई घटना नहीं हुई और उनका पूरा ध्यान ग्राम सभा पर था। वीडियो में चेहरे न दिखने के कारण यह साफ नहीं है। सरपंच ने बताया कि पंच के साथ महिला की केवल बहस हुई थी, थप्पड़ मारने की कोई बात नहीं। उन्होंने पंच पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया और सभी दावों को झूठा बताया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें