फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो करोड़ से होगा आंगनबाड़ी, आश्रम और चौपाल का कायाकल्प

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मथाना चौकी में कच्चे रास्ते पर चल रहा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की ओर से करीब दो करोड़ की लागत के विकास कार्य शुरू किए जा चुके हैं। इसके तहत कुछ राशि आंगनबाड़ी, चौपाल, आश्रम की मरम्मत और अधिकतर नए निर्माणों पर खर्च होगी।
विज्ञापन


वार्ड-नौ के गांव गादली, जिरबड़ी, मुनियारपुर और सबसे बड़े गांव मथाना में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिला परिषद की ओर से मुनियारपुर में आंगनबाड़ी के जीर्णोद्धार पर सात लाख, गादली में वाल्मीकि चौपाल पर पांच लाख और जिरबड़ी में ब्रह्मानंद आश्रम पर 10 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। वहीं मथाना में शिव मंदिर पैलेस के एंट्री गेट पर 19 लाख और गांव के प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार पर 20 लाख रुपये से निर्माण कार्य गतिमान है।
सीएचसी से लगते आश्रम के निकट बनाए जा रहे लगभग 30 फीट ऊंचे स्वागत द्वार पर लाखों कीमत की गुरु ब्रह्मानंद की मूर्ति रखने की भी योजना है। इसके अलावा 19 लाख 70 हजार की राशि मथाना के एससी-बीसी स्वर्गाश्रम की चारदीवारी, सड़क, पेवर ब्लॉक और अन्य कार्यों पर खर्च की जा रही है। मथाना चौकी के दो रास्तों को पेवर ब्लॉक लगाकर पक्का करने का कार्य भी लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन


राजस्थान का लाल पत्थर बढ़ाएगा स्वागत द्वार की शोभा : राजेंद्र राजू
वार्ड-नौ के जिला पार्षद राजेंद्र राजू ने कहा कि मथाना में बन रहे स्वागत द्वार की सजावट के लिए राजस्थान से विशेष लाल पत्थरों की व्यवस्था की जा रही है। गुरु ब्रह्मानंद की विशाल मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसके तहत पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 50 लाख खर्च होने की संभावना है। स्वागत द्वार आश्रम के गेट और गांव की मुख्य सड़क दोनों को कवर करेगा। इसके अलावा मुनियारपुर, गादली, जिरबड़ी सहित कई अन्य गांवों में भी विकास कार्य जारी हैं, जिन पर करीब दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। मथाना चौकी में कच्चे रास्ते पर चल रहा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। संवाद- फोटो : संगठन

कुरुक्षेत्र। मथाना चौकी में कच्चे रास्ते पर चल रहा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। संवाद- फोटो : संगठन

कुरुक्षेत्र। मथाना चौकी में कच्चे रास्ते पर चल रहा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। संवाद- फोटो : संगठन

कुरुक्षेत्र। मथाना चौकी में कच्चे रास्ते पर चल रहा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें