फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अंबाला के आनंद कुमार अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग ने न्यूज एंड फीचर फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। वाइब्रेंट शेड्स ऑफ इंडिया थीम पर फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 128 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अंबाला के आनंद कुमार पहले और मीडिया संस्थान की श्वेता दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रदीप तिवारी ने कहा कि एआई के दौर में भी वास्तविक फोटोग्राफी की मौलिकता बनी रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी को कॅरिअर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक विवेक चावला ने बताया कि फोटोग्राफी क्लब से विद्यार्थी स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। विभाग विद्यार्थियों को मानदेय पर फोटोग्राफी का काम भी उपलब्ध करवाएगा। विद्यार्थियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए छह फोटोग्राफी क्लब स्थापित किए गए हैं।


छात्र हुए सम्मानित, मिले पुरस्कार

प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय अंबाला के आनंद कुमार ने पहला स्थान हासिल कर 3100 रुपये जीते। मीडिया संस्थान की श्वेता दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 2100 रुपये मिले। केयू के गौरव ने तीसरा स्थान हासिल कर 1100 रुपये तथा फाइन आर्ट्स विभाग के मुकेश ने सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500 रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें