फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के डीएफएससी नरेश कुमार का इस्तीफा, ई-मेल से भेजा गया त्यागपत्र

Tue, 17 Nov 2026 11:54 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी. अमन कुमार को ई-मेल के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में धान खरीद से जुड़े कथित घोटालों की जांच के बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार के इस्तीफे ने विभाग में हलचल पैदा कर दी है। नरेश कुमार ने 15 नवंबर को विभाग की प्रधान सचिव डॉ. अमनीत पी. कुमार को ई-मेल भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पद छोड़ने के पीछे घरेलू परिस्थितियों को वजह बताया है। हालांकि, धान घोटाले की जांच के बीच उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नरेश कुमार ने इसकी सूचना विभाग के निदेशक और कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को भी भेजी है।

विज्ञापन


नरेश कुमार ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि घरेलू परिस्थितियों के चलते उनके लिए कुरुक्षेत्र में डीएफएससी के पद पर काम जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने 15 नवंबर 2026 से पद छोड़ने की बात कही है। साथ ही पत्र में स्पष्ट किया है कि वह 15 नवंबर के बाद कार्यालय में ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने प्रधान सचिव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। फिलहाल इस्तीफा मंजूर होने और पद पर आगे की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस मामले में नरेश कुमार से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

थप्पड़ कांड के बाद मिली थी जिम्मेदारी
नरेश कुमार को पूर्व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार के बाद कुरुक्षेत्र में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राजेश कुमार 15 अक्टूबर को उस समय चर्चा में आए थे, जब भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद 20 जनवरी को नरेश कुमार को कुरुक्षेत्र में डीएफएससी का चार्ज सौंपा गया था।
विज्ञापन


तीन स्थानों पर धान घोटाले के आरोप, पुलिस कर रही जांच
उधर, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और भाकियू पिहोवा की ओर से पिहोवा, शाहाबाद और इस्माइलाबाद में 100 करोड़ रुपये से अधिक के धान घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि तीनों स्थानों पर मामले दर्ज हुए हैं और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि धान घोटाले के बीच डीएफएससी के इस्तीफे को लेकर चर्चा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन मामलों में डीएफएससी की कोई भूमिका थी या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पद पर रहते हुए उनकी जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें