फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंबाला के किसान राजेंद्र बने फल उत्सव में लक्की ड्राॅ के विजेता, लाडवा के ओमप्रकाश ने जीता दूसरा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा। तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय फल उत्सव मेले में बच्चों, महिलाओं, किसानों सहित हर वर्ग के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उप निदेशक डॉ. राकेश ने कहा कि मेले में आने वाले किसानों को रजिस्ट्रेशन पर कूपन दिया जा रहा है। इनमें से रोजाना तीन किसानों का लकी ड्राॅ के माध्यम से विजेता घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार के लकी ड्राॅ में छजुमाजरा गांव जिला अंबाला निवासी राजेंद्र प्रथम, लाडवा के ओम प्रकाश दूसरे और चकरिया जाटान जिला अंबाला निवासी राम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उप निदेशक डाॅ. राकेश ने कहा कि स्कूल बच्चों के बीच करवाई गए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में यूनिक्यू शिक्षा निकेतन स्कूल ने प्रथम, दून पब्लिक स्कूल दूसरे और मदर टेरेसा स्कूल के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्राॅफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागी का प्रमाणपत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में नारायणगढ़ जिला अंबाला निवासी राजेंद्र, इसराना जिला पानीपत निवासी शक्ति सिंह, बुराण जिला जींद निवासी रोहित, इंद्री जिला करनाल निवासी नवीन, चिडाव जिला करनाल निवासी रजवंती, लाडवा निवासी आयुष, चरणीय निवासी विरेंद्र कुमार, नगला निवासी कुलदीप सिंह ने सही जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किया। उप निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आम खाओ महिलाओं की प्रतियोगिता में कविता ने पहला, रजवंती, बबली और राखी ने दूसरा, उर्मिला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
आम खाओ बच्चों की प्रतियोगिता में हिंदू स्कूल के आयुष व प्रिंस ने पहला, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मोहन खान ने दूसरा व पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। आम खाओ पुरुष प्रतियोगिता में सुभाष ने पहला, धर्मबीर व संदीप ने दूसरा और अजमेर व रणधीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। उप निदेशक डॉ. राकेश ने बताया कि फल मेले में 150 से ज्यादा किस्मों के आम शामिल हुए। इनमें हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश की किस्में ज्यादा रही। इसके अलावा तीन किस्में विदेशों की भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें