फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलुमिनाई टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते मुख्याति​थि व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में विभाग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. सोमवीर जाखड़ की स्मृति में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष क्रिकेट मुकाबले में एलुमिनाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्तमान एमएससी वनस्पति विज्ञान विद्यार्थियों की टीम को शिकस्त देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रहा बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना। खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ पुरुष व महिला क्रिकेट मुकाबले विशेष आकर्षण रहे। पुरुष क्रिकेट मैच एलुमिनाई टीम और वर्तमान एमएससी वनस्पति विज्ञान विद्यार्थियों के बीच खेला गया। इसमें एलुमिनाई टीम ने अपने अनुभव और बेहतर तालमेल के दम पर जीत दर्ज की।
वहीं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएससी जूनियर (प्रथम वर्ष) और एमएससी सीनियर (अंतिम वर्ष) की टीमों के बीच हुए मुकाबले में एमएससी अंतिम वर्ष की सीनियर टीम विजेता रही। इसके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, थ्री-लेग्ड रेस और रस्साकशी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने जोश के साथ भाग लिया।

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें