पिहोवा। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जल्ला राम निवासी गुमथला गढू के कब्जे से 18 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि गुमथला गढू पुलिस चौकी टीम ने जल्ला राम को दुकान पर शराब बेचते हुए काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
हुड़दंग करते तीन पकड़े
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित निवासी सलपानी, संजीव कुमार व रोहित निवासी अजराना कलां सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना झांसा टीम सलपानी बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने गांव अड्डे के पास से शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते व राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते हुए तीन युवकों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
पुलिस ने काटे 169 वाहनों के चालान
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 169 वाहनों के चालान किए। इन वाहन चालकों पर 1.16 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। शहरी यातायात प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा के लिए अभियान जारी है। जिला पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने गलत पार्किंग के 14, गलत दिशा में गाड़ी चलाने के 11, बिना हेलमेट के 16, ट्रिपल राइडिंग के तीन, तेज गति से वाहन चलाने के 28, लाइन चेंज के 66, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के चार, बिना नंबर प्लेट के सात, गलत तरीके की नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने के पांच, ब्लैक फिल्म का एक सहित कुल 169 वाहनों के चालान किए। इन वाहन चालकों पर 1.16 रुपये का जुर्माना किया गया। संवाद