पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रमनदीप कौर वासी झांसा ने शिकायत में बताया कि उसी शादी गुरभेज सिंह वासी जैनपुर (शाहबाद) के साथ 2014 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष उसे कम दहेज लाने व कार की मांग को लेकर तंग करने लगे। उसके सास ससुर व ननद उसके पति को भी उसके खिलाफ भड़काते रहते थे, जिससे वह उससे झगड़ा करता था। इस दौरान वह गर्भवती हुई। इस दौरान उसे कई दिनों तक भूखा भी रखा गया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। सितंबर 2014 में उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ससुराल वालों ने फिर से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पंचायतों का दौर भी चला। उसे ससुराल पक्ष से अलग कर दिया। अलग होने के बात ससुराल पक्ष उसे खर्चा नहीं देते थे। उसका सारा खर्च मायके पक्ष उठा रहा था। इस बीच उसने एक लड़की को जन्म दिया। लड़की के जन्म के बाद उसके पति ने उसे काफी ताने दिए। मार्च 2020 को लड़के की परीक्षा समाप्त होने पर वह मायके आ गई। 17 मार्च को कोर्ट की तरफ से एक व्यक्ति आया और उसे तलाक के सम्मन देकर गया। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने साजिश के तहत उसके घर को उजाड़ने का कार्य किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति गुरभेज सिंह, ससुर सतपाल, सास सुरजीत कौर, ननद लखविंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कोमल देवी वासी शांतिनगर ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2017 में प्रेमचंद वासी बापा यमुनानगर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला की उसका पति शराबी व नशेडी है। वह शराब के नशे में उसके साथ हर रोज मारपीट करता था। उसकी सास कम दहेज लाने के लिए उसे ताने देने लगी। सास सोमी देवी व उसका पति उसे बाइक की मांग करके उसके साथ मारपीट करने लगे था। उसका ससुर भी उनका साथ देता था। इसी बीच वह गर्भवती हुई। मारपीट से परेशान होकर उसका भाई व उसका पिता उसे मायके लेकर आ गए। वहां पर उसने लड़के को जन्म दिया। अस्पताल में उसके पति ने उसके पिता के साथ मारपीट की। उसकी सास ने गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की। 9 दिसंबर को ससुराल पक्ष उसके घर आए और जबदस्ती उसके बच्चे को छीन कर ले गए। उसके बाद पंचायतों का दौर चला और ससुराल पक्ष ने पंचायत में अपनी गलती मान कर बच्चे को वापस देने की बात कही, लेकिन अब तक नहीं दिया। इसको लेकर उसने झांसा थाना में शिकायत भी दी हुई है।