कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) में होली पर्व के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 15 मार्च तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा कारणों से कुवि के द्रोणाचार्य द्वार को बंद कर दिया गया है। अब सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को केवल थर्ड गेट से ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के साथ विश्वविद्यालय के साथ लगने वाले अन्य सभी गेट आज वीरवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। केवल थर्ड गेट से ही प्रवेश होगा और वाहनों की जांच की जाएगी।
इसी के साथ पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा और बाहरी वाहनों पर पूरी तरह प्रबंध रहेगा। प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे हर आने-जाने वाले की जांच करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। संवाद