लाडवा। पहिये निकाले जाने के बाद खड़ी स्विफ्ट कार। संवाद
लाडवा। संगम मार्केट में शहीद ढींगड़ा चौक के पास खड़ी स्विफ्ट कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी को संगम मार्केट में शहीद ढींगडा चौक के पास खड़ी करके गया था।
सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे सूचित किया कि उसकी स्विफ्ट गाड़ी के चारों टायर निकाल लिए गए हैं। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो उसकी गाड़ी बिना टायरों के जमीन पर रखी हुई थी। उसने घटना की सूचना पुलिस व डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस व सीआईए की टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं।
लाडवा। पहिये निकाले जाने के बाद खड़ी स्विफ्ट कार। संवाद
लाडवा। पहिये निकाले जाने के बाद खड़ी स्विफ्ट कार। संवाद
लाडवा। पहिये निकाले जाने के बाद खड़ी स्विफ्ट कार। संवाद