फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 80 फीसदी तक निपटा धान कटाई का सीजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में धान की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में धान का सीजन अब निपटने की ओर है। पीआर सहित अन्य किस्म की मोटी धान की कटाई व आवक करीब 80 फीसदी हो चुकी है जबकि इसी सप्ताह तक ही बाकी काम भी निपटने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक तौर पर भी 1 नवंबर तक ही सीजन माना जा रहा है। मौसम अनुकूल रहने के चलते कटाई व खरीद कार्य पिछले कई दिनों से तेजी पकड़ रहा है। वहीं अब बारीक किस्म की बासमती व अन्य धान की कटाई भी शुरू हो चुकी है।
जिले के खरीद केंद्रों व मंडियों में खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड की ओर से 8,34,746 मीट्रिक टन धान की सरकारी तौर पर खरीद की जा चुकी है जबकि 82 फीसदी से ज्यादा का उठान खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस बार 2389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जिले में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। अब तक खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 4201 एमटी, अमीन मंडी से 2430 एमटी, बाबैन मंडी से 32087 एमटी, भौर सैयदा से 4013 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 3714 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 44224 एमटी, थानेसर मंडी से 129684 एमटी धान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें