पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें 24 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश को पुरुष वर्ग में और एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा को महिला वर्ग में सर्वोत्तम एथलीट घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन सत्र पर महाविद्यालय प्राचार्य दलजीत सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने खेल भावना से प्रतियोगिताओं में सहभागिता की और पूरा दमखम दिखाया। सभी बधाई के पात्र हैं।
उप प्राचार्या डॉ. रितु नेहरा ने पुरस्कृत खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता डॉ. श्री राम शर्मा के संचालन में कुशलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने पूर्ण सहयोग से वार्षिक प्रतियोगिता को संपन्न किया। मंच का संचालन दीप्ति गाबा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सरोज चौहान, डॉ. नरेश ढांडा, डॉ. नरसिंह जांगड़ा, डॉ. शशिकांता, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. सुमित्रा विज व कंवरपाल सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
डॉ. बृजेश बरार, सोनिया दहिया ने पारितोषिक समिति डॉ. संजू बाला, डॉ. कविता जैन, ज्योति शर्मा ने रिकॉर्ड समिति में उल्लेखनीय कार्य किया। राष्ट्रगान के साथ वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हुआ।
विभिन्न खेल गतिविधियों में अव्वल रहे खिलाड़ी
लड़कियों की खेल स्पर्धाएं
खेल गतिविधि खिलाड़ी कक्षा
100 मी. दौड़ रिया बीए तृतीय
200 मी. दौड़ छोटी रानी बीकॉम तृतीय
400 मी. दौड़ रेनू एमए फाइनल
800 मी. दौड़ नेहा एमए प्रथम
1500 मी. दौड़ नेहा रानी एमए प्रथम
लंबी कूद नेहा रानी एमए प्रथम
ऊंची कूद छोटी रानी बीकॉम तृतीय
ट्रिपल कूद छोटी रानी बीकॉम तृतीय
शॉट पुट नेहा रानी एमए प्रथम
डिस्कस थ्रो राधिका बीए तृतीय
जेवलिन थ्रो खुशी बीए द्वितीय
तीन टंगी दौड़ अनुष्का व चंचल बीए प्रथम
लड़कों की खेल स्पर्धाएं
खेल गतिविधि खिलाड़ी कक्षा
100 मी. दौड़ आकाश बीए द्वितीय
200 मी. दौड़ आकाश बीए द्वितीय
400 मी. दौड़ आकाश बीए द्वितीय
800 मी. दौड़ आकाश बीए द्वितीय
1500 मी. दौड़ आकाश बीए द्वितीय
लंबी कूद नितेश बीए तृतीय
ऊंची कूद नितेश बीए तृतीय
ट्रिपल कूद नितेश बीए तृतीय
शॉट पुट मोहित बीए प्रथम
डिस्कस थ्रो गौरव बीए तृतीय
जेवलिन थ्रो विनीत बीएससी द्वितीय
तीन टंगी दौड़ शिवम व नितेश बीए प्रथम व तृतीय