फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अकाल पंथक मोर्चा ने की बहुमत साबित करने की मांग

सार

कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा के बहुमत दावे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दादूवाल और अकाल पंथक मोर्चे ने बहुमत साबित करने के लिए नोटिस भेजा है। मामला न्यायिक आयोग तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
कमेटी प्रधान जगदीश झींडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का विवाद फिलहाल थमता दिखाई नहीं दे रहा है। तीनों ही धड़ों में दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। पहले ही कमेटी प्रधान के खिलाफ गुरुद्वारा न्यायिक आयोग में मामला पहुंचा हुआ है। वहीं दादूवाल व अकाल पंथक मोर्चा भी उनके बहुमत पर सवाल उठा चुका है। दादूवाल गुट के बाद अब अकाल पंथक मोर्चा ने भी कमेटी प्रधान को 15 दिन में जनरल हाउस की आम सभा बुलाकर बहुमत साबित करने की मांग की है जिसके लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

दादूवाल गुट की ओर से भेजे गए नोटिस में 17 लोगों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। वहीं अकाल पंथक मोर्चे की ओर से भेजे नोटिस में 20 सदस्यों के हस्ताक्षर होने की चर्चा है। नोटिस की प्रति गुरुद्वारा न्याय आयोग व प्रदेश सरकार को भी भेजी गई है। हालांकि कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा ऐसे किसी भी प्रकार के नोटिस मिलने से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नोटिस मिलेगा तो जवाब भी देंगे। झींडा के प्रधान घोषित होने के समय से ही उन पर नियमों को दरकिनार कर प्रधान बनने के आरोप लगते रहे हैं। इसके चलते न्यायिक आयोग तक भी मामला पहुंचा है। हालांकि उसी दिन से ही झींडा अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें