फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दमघोटू हुई धर्मनगरी की हवा, 317 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की हवा लगातार प्रदूषित हो रही है। वीरवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 317 दर्ज किया गया, जो बुधवार के 300 के मुकाबले 17 अंक अधिक है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने से लोगों को आंखों में जलन, खुजली और सांस लेने में परेशानी हो रही है। शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जिले में न तो कोई बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और न ही इस बार पराली जलाने की घटनाएं अधिक हुई हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल के अनुसार, अब तक पराली जलाने के केवल तीन मामले सामने आए हैं। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में उद्योगों और निर्माण गतिविधियों का प्रदूषण में विशेष योगदान नहीं है। आसपास के जिलों में खराब वायु गुणवत्ता का असर यहां भी पड़ रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मेहता के अनुसार, ओपीडी में आने वाले करीब 40 प्रतिशत मरीज आंखों में जलन और खुजली की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने आंखों को रगड़ने से बचने और बाहर निकलते समय चश्मा लगाने की सलाह दी। उप जिला सिविल सर्जन डॉ. जगमिंद्र मलिक ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों को सुबह-शाम खुले में निकलने से परहेज करने तथा जरूरत पड़ने पर मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों में जलन या खुजली होने पर ये न करें
- आंखों पर रगड़ने से बचें
- बाहर निकलते समय चश्मा पहनें
- सांस और हृदय रोगी सुबह-शाम खुले में निकलने से परहेज करें
- जरूरत पड़ने पर मास्क लगाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें