फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृषि मंत्री ने किसानों के साथ समस्याओं और योजनाओं पर किया मंथन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  किसान संघ से जुड़े किसानों संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक  में चर्चा करते कृषि म
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों के लिए सरकार और क्या बेहतर योजनाएं ला सकती है। किसानों की वर्तमान में क्या-क्या समस्याएं हैं। उन्हें किस प्रकार से और ज्यादा समृद्ध व प्रगतिशील बनाया जा सकता है, जैसे विषयों पर शुक्रवार को प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेशभर से आए किसान प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कार्यालय में भारतीय किसान संघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में करीब तीन घंटे तक चर्चा की गई जिसमें किसानों ने अनेक सुझाव दिए और कृषि मंत्री ने उन पर अमल करने का भरोसा दिया। किसानों ने 17 मांगें भी रखीं जिनमें से 15 को पूरा किया गया और दो पर विमर्श करने की बात कही।
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और इस प्रदेश के नागरिकों की ही नहीं बल्कि पूरे देश के अन्न भंडारण में हरियाणा के अन्नदाता किसान का अहम योगदान रहा है। इसलिए सरकार अन्नदाता किसान की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही है। इतना ही नहीं हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम निर्धारित मूल्यों पर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा किसान संघ व संगठन मंत्री सुरेंद्र, प्रदेशाध्यक्ष किसान संघ सतीश चिकारा, राजवीर चौहान, विशाल शर्मा सहित विभिन्न जिलों से आए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से किसानों के हित, समस्याओं और मांगों पर सीधा संवाद किया। इस दौरान कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।
मुख्य तौर पर ये मुद्दे उठाए गए

किसान संघ के पदाधिकारियों ने खाद वितरण, जलभराव की निकासी, मेरी फसल मेरा ब्योरा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य स्कीमों पर सुझाव दिए। वहीं कृषि मंत्री ने कृषि स्टैग योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों से अपील की है कि किसान जल्द से जल्द किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है।
20 साल से मीठे पानी को तरस रहे 40 ढाणियों के लोग
भारतीय किसान संघ गुरुग्राम जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि सुल्तानपुर, मुबारिकपुर, खेड़ा, झंझरौला आदि गांवों के करीब 40 ढाणियों के लोग करीब 20 साल से मीठे पानी को तरस रहे हैं। इन लोगों को आज तक आश्वासन ही मिलते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर जल योजना के तहत भी इन ढाणियों में आज तक मीठा पानी नहीं पहुंच पाया है। यहां का सामान्य पानी कड़वा व नमकीन है, जो पीने लायक नहीं है। लोगों के लीवर खराब हो रहे हैं और चर्म रोग से भी ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें