फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग प्रगतिशील किसानों को देगा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण : कर्मचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से 2024-25 के लिए 18-45 आयु वर्ग तक के किसानों और युवाओं को ड्रोन पायलट बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 20 जनवरी से पांच फरवरी 2025 तक विभागीय पोर्टल https://agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए हरियाणा राज्य से कुल लक्ष्य 500 के विपरीत 267 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। 233 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना बाकी है। यह प्रशिक्षण बिना कोई शुल्क लिए दिया जाएगा। इच्छुक किसान व युवा अपना आवेदन भर सकता है। इसके लिए कुछ नियम व शर्तें लागू की गई है।
विज्ञापन



योग्यता अनुसार ये रहेंगे मानदंड

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का चयन योग्यता अनुसार किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए किसान/युवा 18-30 आयु वर्ग का हो जिसके 25 नंबर निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। जिसके 40 नंबर निर्धारित किए गए हैं। कस्टम हायरिंग सेन्टर / एफपीओ के अनुभव के दस नंबर अलग से दिए जाएगे। इसके साथ ही कृषि कार्य में अनुभव के लिए भी चार कैटेगरी भी बनाई गई है, जिसमें कुल 25 नंबर रखे गए हैं। अभ्यर्थी के पास पीपीपी आई-डी/वैध पासपोर्ट अनिवार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें