फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हड़ताल अवधि को ड्यूटी मानने सहित कई मांगों पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता में अधिकांश मांगों पर सहमति बनने के बाद रोडवेज साझा मोर्चा ने फिलहाल चक्का जाम टाल दिया है। हड़ताल अवधि को ड्यूटी पीरियड मानने, वर्कशॉप कर्मचारियों को राजपत्रित अवकाश देने और पदोन्नति के रिक्त पद भरने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय मार्गों पर बिना टिकट यात्री मिलने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी पुराने आदेश भी वापस ले लिए गए हैं। साझा मोर्चा सदस्य बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि अब 25 नवंबर को दोपहर तीन बजे परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में अगली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें