फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कबड्डी में अलकनंदा और कावेरी हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कबड्डी, टेबल टेनिस, टग ऑफ वार, 200 मीटर दौड़ और रिले रेस में दमखम दिखाया। कबड्डी में चौथी से छठी कक्षा वर्ग में अलकनंदा और सातवीं से दसवीं कक्षा वर्ग में कावेरी हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में कृष्णा हाउस ने बाजी मारी। टग ऑफ वार के चौथी से छठी कक्षा छात्र वर्ग में कावेरी और छात्रा वर्ग में अलकनंदा हाउस प्रथम रहा। सातवीं से दसवीं कक्षा के छात्र वर्ग में कृष्णा और छात्रा वर्ग में अलकनंदा हाउस विजेता बना।
200 मीटर दौड़ की सातवीं कक्षा छात्रा वर्ग में तोजन, आठवीं में काश्वी, नौवीं में गौरविता और दसवीं में अभनीत प्रथम रहीं। छात्र वर्ग में सातवीं में कुश, आठवीं में नितिक, नौवीं में जमिश और दसवीं में लोविश ने पहला स्थान हासिल किया। रिले रेस में सातवीं कक्षा में कावेरी तथा आठवीं और नौवीं कक्षा में कृष्णा हाउस विजेता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें