कुरुक्षेत्र। हड़ताल के सफल होने का श्रेय लेने के लिए दो छात्र गुटों के बीच में हुई हाथापाई के मामले में दोनों गुटों ने पुलिस की मौजूदगी में आपसी समझौता करने के बाद अपनी शिकायत वापस ले ली। दोनों गुटों ने चौकी में पहुंचकर अपना समझौता पत्र सौंप दिया और शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने की मांग की।
बुधवार को एबीवीपी व संयुक्त मोर्चा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई सोशल मीडिया नीति के विरोध में अलग-अलग प्रर्दशन कर रहे थे। इसके बाद विवि ने अपनी सोशल मीडिया नीति वापस ले ली। दोनों गुट अलग-अलग रोज गार्डन में जीत का श्रेय लेते हुए पार्टी कर रहे थे। इसी बीच दोनों गुटों के नेताओं की आपस में बहस हो गई।
इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों को समझाकर आपसी समझौते के लिए वीरवार दो बजे तक का समय दिया। इसी बीच दोनों गुटों ने ही कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आपस में समझौता करते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली।