संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। किसानों और पुलिस के बीच हुई खींचतान के बाद रविवार देर रात 12 बजे किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
किसानों ने आरोप देर शाम छह बजे के करीब थाना प्रभारी जगदीश कुमार के खिलाफ बदसलूकी व भाकियू प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच को धमकाते हुए मामला दर्ज करने के धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर लिया। नाराज किसानों थाना प्रभारी के निलंबन या तबादले की मांग पर अड़ गए। इसके बाद रात नौ बजे पुलिस और किसानों की सात सदस्यीय कमेटी के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसान थाना प्रभारी से सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़े रहे।
डीएसपी निर्मल सिंह ने मौके पर पहुंच किसानों से वार्ता की तो उनके दिए भरोसे पर किसान शांत हुए। विवाद की शुरूआत भौर सैयदां गांव में खेतों से ट्यूबवैलों की केबल चोरी के करने आए तीन चोरों व एक कबाड़ी को पकड़कर किसानों द्वारा पुलिस को सौंपने को लेकर शुरू हुआ था।