इस्माईलाबाद। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व सचिव बलदेव शर्मा जलबेहड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आढ़तियों के नुकसान की भरपाई का जो फैसला लिया है वह एक सराहनीय कदम है। इससे आढ़तियों में खुशी की लहर है। वे यहां अनाज मंडी में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग ने गेहूं कटौती के नाम पर आढ़तियों से पैसे काट लिए थे।
उन्होंने कहा कि जो तीन करोड़ 10 लाख रुपये थे, जिसके बाद प्रदेश आढ़तियों में खासा रोष पनप रहा था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आढ़तियों के नुकसान की भरपाई करते हुए आढ़तियों को बहुत बड़ी राहत दी है, जिससे चारों तरफ उनके इस कदम की सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग का पूरा ध्यान रख रही है और सबके हित में कार्य कर रही है। पहले भी सरकार ने आढ़तियों की आढ़त बढ़ाकर आढ़तियों के हक में फैसला लिया था और अब फिर सरकार ने आढ़तियों के हित में फैसला लेकर व्यापार को सरल करने का काम किया है। इस समय उनके साथ संदीप कंसल भी मौजूद रहे।