फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री मारकंडेश्वर मंदिर में हुई रथ सप्तमी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से आस्था एवं भक्ति भाव के साथ रथ सप्तमी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार सनातन धर्म में रथ सप्तमी को बहुत ही खास माना जाता है। हर साल रथ सप्तमी की माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन पूजा की जाती है। यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर इच्छा पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी छुटकारा मिलता है। यह दिन भगवान सूर्य के जन्मदिन का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें