फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समय से पहले एजेंसियां बंद, बुकिंग के पैसे कटे पर नहीं मिला सिलिंडर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसी के बाहर बुकिंग करवाने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में व्यावसायिक व घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत बनी हुई है। इसके कारण सोमवार को भी उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं लेकिन कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके खाते से दो दिन पहले ही बुकिंग के रुपये कट गए लेकिन डिलीवरी एडवाइज कोड (डीएसी) नंबर का एसएमएस नहीं आया जिसके अभाव में एजेंसी सिलिंडर देने से इन्कार कर रही है। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी निराश लौटे।
इसके अलावा शहर की कुछ गैस एजेंसियों ने दोपहर में ही कामकाज बंद कर दिया। गुरुद्वारा चौक स्थित भारत गैस की एजेंसी पर सोमवार दोपहर को ताला लगा दिया गया जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं। गैस की कमी का असर शहर के छोटे व्यापारियों पर भी पड़ा रहा है।
विज्ञापन

चाय और फास्ट फूड के बढ़े दाम : गैस की किल्लत का असर शहर के फास्ट फूड स्टॉल और चाय की दुकानों पर भी देखने को मिला। रेहड़ी संचालकों और चाय विक्रेताओं ने दाम बढ़ा दिए हैं। चाय के दाम करीब पांच रुपये बढ़ा दिए गए हैं, जबकि फास्ट फूड के दाम भी पांच से 10 रुपये तक बढ़ गए हैं। दुकानदारों ने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी के कारण उन्हें ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। करीब 900 रुपये का सिलेंडर दो हजार रुपये तक में लेना पड़ रहा है जिसके कारण उन्हें मजबूरी में दाम बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें