फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंचायती समझौते के बाद गोलीबारी के आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

Tue, 23 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मारपीट, मोबाइल तोड़ने व कथित गोलीबारी करने के आरोपी को पंचायती समझौता होने के बाद उसकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। मामला सरस्वती खेड़ा कॉलोनी में 4 अगस्त को कथित गोलीबारी से जुड़ा है जिसमें सतौरा गांव के सचिन पर आरोप हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शीला ने पुलिस को बताया कि सचिन और अन्य ने उनके बेटे जस्मीन पर हमला कर उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल तोड़ दी, गोलीबारी की और धमकी दी। जांच में अन्य सह-अभियुक्त गिरफ्तार हुए लेकिन सचिन फरार था। सचिन के वकील ने दलील दी कि आरोप झूठे हैं। कोई चोट या गोलीबारी का सबूत नहीं है और अधिकांश अपराध जमानती हैं। पंचायत में हुए समझौते का हलफनामा और फैसला रिकॉर्ड पर पेश किया गया। शिकायतकर्ता ने जमानत का विरोध नहीं किया। लोक अभियोजक ने गंभीर आरोपों का हवाला देकर विरोध किया पर अदालत ने समझौते और अपराधों की प्रकृति को देखते हुए जमानत मंजूर की। साथ ही सचिन को सात दिनों में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने, जमानत बांड देने और जांच में सहयोग करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें