कुरुक्षेत्र। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर समुदाय के लोगों में खुशी की लहर बनी रही। शनिवार सुबह सात बजे से विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकता और निष्ठा की भावना के साथ नमाज अदा की।
जिले में मुख्य कार्यक्रम चीनी मस्जिद में हुआ, जहां पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने बड़ी संख्या में इक्कट्ठे होकर पारंपरिक कपड़े, टोपी पहने हुए पूरे उत्साह के साथ साढ़े आठ बजे के करीब नमाज अदा की। नमाजियों ने अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के नरकातारी रोड पर स्थित मस्जिद में भी सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर बकरीद की नमाज अदा की गई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे।
मस्जिद में सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान युवा नए कपड़े पहनकर पहुंचना शुरू हो गए थे। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद बोलकर भाईचारे का संदेश दिया। चीनी मस्जिद के इमाम सगीर अहमद का कहना है कि बकरीद का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए जिले की मस्जिदों को सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद भाईचारे का संदेश दिया।
कुरुक्षेत्र। नमाज अदा करने के बाद बच्चे एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद देते हुए। संवाद- फोटो : mathura